Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर से चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें रहेगी निरस्त, यात्री इस खबर पर दें ध्यान

46

इंदौर। रतलाम मंडल के इंदाैर से चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें 14 अक्टूबर से निरस्त रहेगी। वहीं एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी। पश्चिम रेलवे भोपाल मंडल के बुधनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में तीसरी लाइन को कमिशन करने के लिए नान इंटलाकिंग कार्य करने के लिए ब्लाक लिया गया है। इसलिए रतलाम मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनें निरस्त और सात ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

भोपाल मंडल में तीसरी लाइन के लिए प्रस्तावित ब्लाक के कारण इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस 15 से 27 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। वहीं 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर एक्सप्रेस छिंदवाडा से 16 से 28 तक नहीं चलेगी। इसके अलावा डॉ. आंबेडकर नगर-नागपुर एक्‍सप्रेस, डॉ. आंबेडकर नगर से 24 अक्‍टूबर को चलने वाली और 12924 नागपुर-डॉ. आंबेडकर नगर एक्‍सप्रेस नागपुर से 25 अक्‍टूबर से चलने वाली निरस्त रहेगी।
18234 बिलासपुर-इंदौर एक्‍सप्रेस बिलासपुर से 14 से 26 अक्‍टूबर और 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्‍सप्रेस 15 से 27 अक्‍टूबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस 14 से 24 तक और हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 16 से 27 तक निरस्त रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी इंदौर-जबलपुर

भोपाल मंडल के प्रस्तावित ब्लाक के कारण जबलपुर से चलने वाली जबलपुर-इंदौर ट्रेन 23 से 27 तक वाया जबलपुर-कटनी-मुरवाड़ा-बीना-भोपाल चलेगी। वहीं, इंदौर से चलने वाली इंदौर-जबलपुर ट्रेन 23 से 28 तक वाया भोपाल-बीना-कटनी मुरवाड़ा-जबलपुर चलेगी। इसके अलावा जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर, अहमदाबाद-बरौनी-अहमदाबाद भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यात्रियों को चुनना होंगे अन्य विकल्प

इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस, डा आंबेडकर नगर-नागपुर और इंदौर-बिलासपुर ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को अन्य विकल्प से यात्रा करनी होगी। ट्रेन निरस्त होने से जरूरी कार्यो से जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.