Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

प्रशासनिक संकुल में अनुमतियों और अनापत्तियों के लिए एकल खिड़की स्थापित

35

इंदौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थी, राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित विभिन्न आयोजनों, वाहनों के उपयोग, सभा, रैली, आदि आयोजन की अनुमतियां, अनापत्तियां देने के लिये एकल खिड़की की व्यवस्था की गई है। एकल खिड़की की स्थापना कलेक्टर कार्यालय के राजस्व सहायता केन्द्र भू-तल प्रशासकीय संकूल में की गई है। यह एकल खिड़की 24X7 चालू रहेगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी द्वारा व्यवस्थाओं को सुगम, सरल बनाने के उद्देश्य से एकल खिड़की की व्यवस्था निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की गई है। इसके अनुसार उक्त खिड़की की व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए संयुक्त कलेक्टर रोशनी वर्धमान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अनुमतियां, अनापत्तियां जारी करेंगी।

एकल खिड़की के लिए तीन दल बनाए गए हैं, जिसमें प्रात: 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक दल “अ” के लिए टास्क मैनेजर दीप्ति रात्रे, सहायक वर्ग 3 युसूफ खान, तकनीकी सहायक अर्चना जायसवाल एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर बृजेंद्र सिंह राठौड़ की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक दल “ब” के लिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी सिप्रियन परेरा, सहायक वर्ग 3 जितेंद्र सोहनी, सहायक वर्ग 3 प्रकाश मंडलोई एवं ऑपरेटर रितेश जायसवाल तथा रात्रि 11 बजे से प्रात: 8 बजे तक दल “स” के लिए ब्लॉक समन्वयक जगजीत सिंह, लेखापाल विजय के दात्रे, सहायक वर्ग 2 विनोद नागरे एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कन्हैयालाल सोलंकी की ड्यूटी लगाई गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.