Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

एक और ‘आप’ विधायक के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, इस मामले में की जा रही कार्रवाई

45

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापा मारा है।

बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन के एक मामले की जांच की जा रही है। वहीं, ईडी धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत परिसरों की तलाशी ले रही है।

अमानतउल्ला खान पर आरोप है कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहने को दौरान 32 लोगों को गलत तरीके से भर्ती किया गया। इसके अलावा वक़्फ़ बोर्ड की संपत्तियों को अपने करीबियों को मनमाने तरीके से देने का भी आरोप है। इससे ना सिर्फ़ वक्फ बोर्ड बल्कि दिल्ली सरकार का भी नुक़सान हुआ क्योंकि दिल्ली सरकार वक्फ बोर्ड को वित्तीय सहायता देती है। बता दें कि इन दिनों आप पार्टी के कुछ नेता ईडी की रडार पर है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप नेता और सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.