Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

दूसरे दिन अक्षय की फिल्म ने की शानदार कमाई, कमा डाले इतने करोड़

40

इंदौर। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय की यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में वेस्ट बंगाल के कोयला खदान हादसे को दिखाया गया है। ‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय ने जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है, जिन्होंने छह दर्जन से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर उम्मीद से काफी कम कमाई की। ‘मिशन रानीगंज’ ने 2.8 करोड़ की कमाई कर अपना खाता खोला था।

दूसरे दिन की इतनी कमाई

‘मिशन रानीगंज’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन अच्छी कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने शनिवार को करीब 4.70 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘मिशन रानीगंज’ का डायरेक्शन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। फिल्म की स्टोरी को इमोशनल टच के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया, जिसके कारण इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग को भी लोगों की सराहना मिल रही है।

दो फिल्मों से क्लैश हुई मिशन रानीगंज

बता दें कि इससे फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह फिल्म एडल्ट एजुकेशन पर आधारित थी। वहीं, ‘मिशन रानीगंज’ के साथ भूमि पेडनेकर की ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ और सनी देओल के बेटे राजवीर की फिल्म ‘दोनों’ भी रिलीज हुई है। इन फिल्मों में काफी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, ‘मिशन रानीगंज’ के साथ ये फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.