Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर में दिन के साथ रात के तापमान में हुआ इजाफा

46

इंदौर। शहर में दिन में निकल रही धूप के बाद रात में हवाओं का रुख पश्चिमी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह शहर में पश्चिमी उत्तर पश्चिमी हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सोमवार सुबह धुन्ध का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता तीन हजार मीटर दर्ज की गई। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के 43 जिलों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है, जबकि जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के नौ जिलों से भी आज मानसून की विदाई हो जाएगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। इससे प्रदेश में कुछ नमी आ सकती है। इसके प्रभाव से कहीं-कहीं मध्य प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को ग्वालियर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान से 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 35.2, नर्मदापुरम में 34.9, इंदौर में 34, जबलपुर में 34.8, खजुराहो में 36.4, सागर में 35.6 डिग्री, रीवा में 35.2 डिग्री, सतना में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मानसून की वापसी के साथ रात के तापमान में भी सामान्य के आसपास बने हुए है। हवाओं का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.