Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

दशहरा पर बनने जा रहे हैं 3 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा दोगुना फल

43

इंदौर। हर साल शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई जाती है। इसके अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। इसे विजयादशमी भी कहते हैं। वहीं, इस साल शारदीय नवरात्रि 15 से 23 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इस तरह विजयदशमी यानी दशहरा 24 अक्टूबर को है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, दशहरा पर तीन विशेष योग बन रहे हैं, जिनमें वृद्धि योग भी शामिल है। आइए, जानें कि दशहरा पर बनने वाले इन शुभ योगों का क्या महत्व है और पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त क्या है।

दशहरा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, दशहरा तिथि 23 अक्टूबर को शाम 5.44 बजे शुरू होगी और 24 अक्टूबर को दोपहर 3.14 बजे समाप्त होगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

दशहरा के दिन पूजा का समय दोपहर 1.13 बजे से 3.18 बजे तक है। इस तरह पूजा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट है। वहीं, इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

वृद्धि योग

दशहरा के दिन वृद्धि योग बन रहा है। इस दिन दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर वृद्धि योग बन रहा है, जो अगले दिन यानी 25 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। वृद्धि योग शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना गया है।

रवि योग

दशहरा पर रवि योग का निर्माण भी हो रहा है। यह योग सुबह 06:27 बजे शुरू होकर दोपहर 15:28 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 06:38 बजे से यह योग पूरी रात रहेगा।

करण

दशहरा के दिन दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक गर करण रहेगा। इसके बाद पूरी रात वणिज करण रहेगा। वणिज एवं गर करण शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माने गए हैं।

दशहरा पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त समय – 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त समय – 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त समय – शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त समय – रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 27 मिनट पर।

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 43 मिनट पर।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.