Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इतवारा इलाके में एएसआइ को मारा चाकू, एक बदमाश की पहचान हुई

42
भोपाल। बुधवार रात लगभग 11 बजे तलैया थाना इलाके के इतवारा मोहल्ले में दो बदमाशों ने कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआइ पर चाकू से हमला कर दिया था। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। दोनों आरोपितों में से एक बदमाश की पहचान अदनान के रूप में हुई है। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक उसके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

झगड़ा शांत कराने पहुंचे थे एएसआइ

तलैया थाना पुलिस के मुताबिक एएसआइ जगदीश रघुवंशी कोतवाली थाने में पदस्थ हैं। बुधवार रात 11 बजे वह इतवारा स्थित शराब दुकान के साामने से गुजर रहे थे। वहां खड़े एक आटो के पास दो युवक एक दूसरे से मारपीट कर रहे थे। एएसआइ रघुवंशी उन्हें समझाइश देने पहुंचे। इस दौरान उनमें से एक युवक ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। एएसआइ ने चाकू का वार रोकने की कोशिश की। इस दौरान चाकू उनके दाहिने हाथ की हथेली में अंगूठे के पास लग गया। हमीदिया अस्पताल में उपचार कराने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

तलैया थाना प्रभारी चतुर्भुज सिंह राठौर ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। साथ ही घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। उसके आधार पर दो में से एक आरोपित की पहचान अदनान के रूप में हुई। उसकी तलाश की जा रही है। अदनान के गिरफ्त में आने के बाद ही दूसरे आरोपित के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस ने एएसआइ की शिकायत पर अदनान और साथी के खिलाफ चाकू से चोट पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.