Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

अब गुरुवार को भी मिलेगी खाटू श्याम और सालासर बालाजी जाने के लिए ट्रेन

33

मंदसौर। मंदसौरनीमच जिले के लोगों को अब श्री खाटू श्याम, सालासर बालाजी व जयपुर जाने के लिए गुरुवार शाम को भी ट्रेन मिलेगी। रेलवे ने अभी चल रही साप्ताहिक अजमेर-रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस को पंजाब के फिरोजपुर केंट तक बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन 3 अक्टूबर से रामेश्वरम से फिरोजपुर के लिए आरंभ हो गई है। मंदसौर-नीमच में यह 5 अक्टूबर को शाम को पहुंचेगी। इससे पंजाब से भी मंदसौर-नीमच क्षेत्र सीधे जुड़ जाएंगे।

हमसफर एक्सप्रेस को फिरोजपुर केंट तक चलाने का आदेश

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन 20973/20974 अजमेर-रामेश्वरम-अजमेर हमसफर एक्सप्रेस को फिरोजपुर केंट तक चलाने का आदेश जारी कर दिया है।

अब प्रति मंगलवार को रामेश्वर से चलने वाली ट्रेन नंबर 20974 रामेश्वरम-अजमेर हमसफर एक्सप्रेस फिरोजपुर केंट तक जाएगी। यह ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे फिरोजपुर केंट स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 20973 फिरोजपुर केंट-रामेश्वरम एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से प्रति शनिवार सुबह 5:55 बजे फिरोजपुर से रामेश्वरम के लिए चलेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का अजमेर से रामेश्वरम के मध्य आगमन-प्रस्थान समय, ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अब इन जगहों पर भी जाएगी ट्रेन

अजमेर से फिरोजपुर केंट के बीच ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, रिंगस, सीकर, चूरु, सादुलपुर, तहसील भादरा, नोहर, ऐलनाबाद, हनुमानगढ़, सांगरिया, मंडी डबवाली एवं बठिंडा स्टेशन पर रुकेगी।

अब दो ट्रेन मिलेगी लोगों को

अभी तक मंदसौर-नीमच क्षेत्र के लोगों को श्री खाटू श्यामजी व सालासर बालाजी जाने के लिए सप्ताह में एक ही ट्रेन प्रति शनिवार शाम को इंदौर-बीकानेर एक्सप्रेस मिलती हैं। अब हर गुरुवार को शाम लगभग 4:30 बजे मंदसौर से व शाम 5:30 बजे नीमच से भी रामेश्वररम-फिरोजपुर केंट हमसफर मिलेगी। सप्ताह में दो दिन ट्रेन मिलने से इंदौर-बीकानेर पर यात्री भार भी कम होगा। वहीं रेलवे ने साप्ताहिक जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस को भी हिसार तक बढ़ाने की घोषणा कर दी हैं। जल्द ही इसका भी टाइम टेबल जारी हो जाएगा। यह ट्रेन भी खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी जाने वालों के लिए सप्ताह में तीसरी ट्रेन होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.