Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कर्नाटक के हंपी में हनुमत चिंतन करेंगे भोपाल के साहित्यकार

42
भोपाल। सनातन परंपरा में रामभक्त हनुमानजी को वीरता, धैर्य और प्रबंधन का गुरु माना जाता है। हनुमानजी के व्यक्तिव्य और कृतित्व को करीब से देखने और समझने की पहल की है रामायण केंद्र, भोपाल ने। रामायण केंद्र की ओर से कर्नाटक के हंपी में तीन दिवसीय हनुमान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भ्रमण के साथ ही सांस्कृतिक, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी।

शुभारंभ समारोह में हंपी विश्वविद्यालय के प्रध्यापकों के साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश पटवा ‘हनुमानजी : सर्वकालिक प्रबंधन गुरु’ विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में भाग लेने के लिए रामायण केंद्र का 17 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कर्नाटक स्थित हनुमानजी की जन्मस्थली हंपी के लिए गुरुवार को रवाना हो रहा है, जो दो अक्टूबर को वापस भोपाल आएगा।

29 सितंबर को होसपेट में महोत्सव के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कन्नड़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बीडी परमशिवमूर्ति सम्मिलित होंगे। अध्यक्षता रामायण केंद्र के निदेशक तथा तीर्थस्थान एवं मेला प्राधिकरण, भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा राजेश श्रीवास्तव करेंगे। इस अवसर पर रामायण केंद्र की पत्रिका उर्वशी के हनुमान विशेषांक सहित अन्य पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

भोपाल समेत देशभर के साहित्यकार होंगे शामिल

इस दौरे में आंजनेय पर्वत और किष्किंधा के अतिरिक्त हंपी के समस्त दर्शनीय मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी भी ली जाएगी। कर्नाटक के बादामी नगर जिसे यूनिवर्सिटी आफ टेंपल कहा जाता है, का भ्रमण भी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा।आयोजन के संयोजक डा अभिष ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार जवाहर कर्नावट, घनश्याम मैथिल, डा गोपेश बाजपेई, रुपाली सक्सेना, सहसचिव अनुभूति शर्मा ,रामायण केंद्र के नर्मदापुरम के महानिदेशक डा दिनेश श्रीवास्तव, डा जयशंकर यादव बेलगांव, विजय शंकर चतुर्वेदी सोनभद्र, मनोज तिवारी सोनभद्र, अजय श्रीवास्तव उपमहानिदेशक आकाशवाणी दिल्ली तथा अरुण गुप्ता भोपाल प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.