Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ...

‘दिल्ली मेट्रो में बैठकर बुजुर्ग ने सुलगा ली बीड़ी’, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- हद्द हो गई

39

दिल्लीवासियों के लिए मेट्रो लाइफ-लाइन बन चुकी है। सुबह से शाम तक लाखों लोग दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं। इनमें नौकरीपेशा से लेकर दिहाड़ी मजदूर तक, हर तरह के लोग सफर करते हैं। कई लोग दिल्ली घूमने आते हैं और मेट्रो की सवारी किए बगैर चले जाएं ऐसा हो नहीं सकता। दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। किसिंग सीन से लेकर लड़ाई झगड़े तक के वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा चुके हैं। दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग को माचिस और बीड़ी के साथ देखा जा सकता है। बुजुर्ग मेट्रो में भी बीड़ी जलाने लगता है। इस घटना को यात्रियों ने मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब से सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा है।

मेट्रो में बुजुर्ग ने जलाई बीड़ी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग ने मेट्रो में सफर के दौरान अपनी जेब से बीड़ी और माचिस निकाल लेता है। दरअसल गांव और कस्बों से आने वाले लोगों में बीड़ी की तलब ऐसी होती है कि वह खुद को ज्यादा देर तक रोक नहीं सकते। बुजुर्ग मेट्रो में ही बीड़ी को सुलगा लेता है। इस दौरान पास में बैठा एक व्यक्ति वहां से उठकर चला जाता है। बुजुर्ग बीड़ी का एक कश भी लगा लेता है।वहीं पास में खड़े शख्स ने बुजुर्ग को टोका और बीड़ी बुझाने को कहा।

बुजुर्ग का स्वैग
मेट्रो में बीड़ी सुलगाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। लोग वीडियो को शेयर कर कई मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई लोग इसे बुजुर्ग का स्वैग बता रहे हैं। कुछ लोग दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों की वजह से ही आग लगने की घटनाएं होती हैं।

इससे पहले दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें एक कपल दरवाजे के पास खड़े होकर किस करते दिखे। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और डीएमआरसी को टैग कर लोग सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.