Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

घर में खेल रहे दो मासूमों की सांप के डंसने से मौत

37

मुरैना। पहाडग़ढ़ थाना क्षेत्र के मामचोन गांव में रविवार की सुबह घर में खेल रहे दो मासूम बच्चों को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जा पाते, उससे पहले ही दोनों की मौत हो गई। स्वजन ने बच्चों को डंसने वाले सांप को भी मौके पर ही मार दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामचोन गांव निवासी मनीष श्रीवास के 7 साल की बेटी रिया और 5 साल का बेटा दिव्यांश घर में ही खेल रहे थे, इसी बीच एक जहरीले सांप ने दोनों ही बच्चों को डंस लिया। बच्चों के चिल्लाने पर स्वजन इकट्ठा हो गए तो मौके पर सांप दिखाई दिया, तो उसे लाठियां से पीट कर मार दिया। वहीं बच्चों को लेकर अस्पताल लेकर आए, जहां कुछ देर बाद ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। एक साथ दोनों बच्चों की मौत के बाद स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शवों को पीएम हाउस भिजवाया। वही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.