Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दबे पांव आ रही ठंड, 25 से बदलेगी मौसम की रंगत

65

जबलपुर। मानूसन अब चला-चली की बेला में हैं। 25 सितंबर से दक्षिण पश्चिम मानसून वापस लौटने लगेगा पर जाते-जाते एक बार फिर शहर को तरबतर करेगा। वहीं इधर मानसून की विदाई होगी वहीं दबे पांव ठंड की भी आमद होने लगेगी। मौसम विभाग की मानें तो 25 सितंबर के बाद मौसम की रंगत फिर बदलेगी। बादल, बारिश के बीच रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। तापमान में भी कमी आएगी। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिला-जुला असर देखने मिलेगा।

दिन में उमस, रात में मिलेगी राहत

अभी तीन-चार दिनों तक धूप-बादल के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। दिन में उमस भरी गर्मी जहां परेशान कर सकती है वहीं रात में हल्की ठंडक राहत देगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से अगले तीन दिन मौसम की मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा इसके बाद 27 सितंबर से 29 सितंबर बादल, बारिश का दौर बन सकता है।

सुहानी हुई शाम

मानसून की निकट विदाई और ठंड ऋतु के आगमन के पहले शाम को मौसम की रंगत देखते ही बन रही है। सुहानी शाम का आनंद लेने लोग शाम को बाहर घूमने निकलने लगे हैं। वर्तमान में शहर में गणोत्सव की धूम है लोग मौसम के साथ पर्व का आंनद भी उठा रहे हैं।

एक सप्ताह के तापमान का पूर्वानुमान

दिन – अधिकतम तापमान – पूर्वानुमान

24 सितंबर – 32.0 – धूप,बादल के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना

25 सितंबर – 33.0 – बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश की संभावना

26 सितंबर – 32.0 – बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार

27 सितंबर – 32.0 – गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैंं

28 सितंबर – 32.2 – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना

29 सितंबर – 33.0 – आंशिक रूप से बादल छाए, बूंदाबांदी

30 सितंबर – 33.0 – बादल छाए रहेंगे, धूप भी निकलेगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.