Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर सरेआम दी तालीबानी सजा, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

35

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक लविंग कपल का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग एक लड़के और लड़की को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीट रहे हैं। लड़की रो-रोकर उनसे गुहार लगा रही है पर आरोपी दोनों को पीटे जा रहे हैं। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तालाश में जुट गई।

बताया जा रहा है कि प्रेमिका के घर वाले कहीं गए थे। इस बीच प्रेमिका ने प्रेमी को घर मिलने के लिए बुला लिया। दोनों घर में मौजूद थे, तभी पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। पड़ोसियों ने लड़की के परिवार वालों को फोन कर दोनों के बारे में जानकारी दी। परिवार के लोग घर पहुंचे और दोनों को गांव के बाहर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद दोनों की पिटाई करने लगे। दोनों को कई थप्पड़ मारे और दोबारा न मिलने की नसीहत दी।

पूरा मामला सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे कोहरू के मजरा रालपुर गांव का है। गांव के लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.