Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोर्ट में पेश हुआ टीम इंडिया का घातक गेंदबाज घरेलू हिंसा मामले में मिली जमानत

53

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हसीन जहां से विवाद के मामले में मंगलवार को अलीपुर अदालत से जमानत मिल गई। शमी की पत्नी हसीन ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आईसीसी विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। स्टार बॉलर इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्हें बड़ी राहत मिली है।

शमी पर लगाए थे आरोप

2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के खिलाफ हिंसा और क्रूरता का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि शमी ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में मोहम्मद शमी और उनके भाई से पूछताछ की गई थी। इसके बाद कोलकाता की एक स्थानीय कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। हालांकि अब इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई है।

पत्नी हसीन जहां विवाद कोर्ट का फैसला

घरेलू हिंसा मामले में क्रिकेटर शमी पहली बार कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने जमानत के लिए अर्जी की। इसके बाद जज ने याचिका मान्य कर ली और जमानत दे दी।

विश्व कप से पहले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर 2023 से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस श्रृंखला में शमी को टीम में चुना गया है। इसके बाद वह विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। क्रिकेट का महाकुंभ 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भारत में खेला जाएगा।

हाल ही में संपन्न एशिया कप 2023 में भी मोहम्मद शमी टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की। भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच के बाद शमी कोर्ट में पेश हुए।

पत्नी हसीन को गुजारा भत्ता देते हैं शमी

अदालत ने शमी को उनकी पत्नी को 1.30 लाख रुपये का मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। जिसमें पचास हजार रुपये व्यक्तिगत गुजारा भत्ता और 80 हजार रुपये उनकी बेटी के भरण-पोषण के लिए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.