Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीना ने छोड़ी पार्टी, शुरू की जनादेश यात्रा

79

गुना। चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीना ने मंगलवार देर शाम पार्टी के प्रदेश कार्यालय भोपाल पहुंचकर महामंत्री भगवानदास सबनानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे स्वयं का टिकट कटने और हाल ही में पार्टी में शामिल प्रियंका मीना को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज चल रही थीं।

ममता मीना ने निकाला जनादेश यात्रा

गौरतलब है कि भाजपा ने चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र को आकांक्षी विधानसभा में रखा था। इसके साथ ही पहली सूची जारी करते हुए प्रियंका मीना को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। जबकि पूर्व विधायक ममता मीना भी दावेदारी जता रही थीं, तो उसी दिन उन्होंने पार्टी के फैसले का विरोध शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, वे खुलकर बगावत पर उतर आई थीं, तो पार्टी के हर फोरम पर टिकट पर दोबारा विचार करने की मांग की थी। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार से विधानसभा क्षेत्र में जनादेश यात्रा की भी शुरुआत कर दी है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में भगवान गणेश जी का पूजन कर भारतीय जनता पार्टी परिवार को दुखी मन से अलविदा कहा।

भारतीय जनता पार्टी में वर्ष 2002 से सदस्य रहते हुए खून पसीना लगाकर चाचौड़ा में कांग्रेस के अभेद गढ़ को ध्वस्त किया और पार्टी को नींव से खड़ा करा और कार्यकर्ताओं की ढाल बनी, (1) pic.twitter.com/cqVGyfwQnt

— Mamta Meena (@MamtaMeenaBJP) September 19, 2023

पूर्व सांसद ने भी थामेंगे कांग्रेस का हाथ

भाजपा के बालाघाट से पूर्व सांसद रहे बोध सिंह भगत बुधवार का कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला से चर्चा हो चुकी है। इनके साथ बालाघाट जिले के कार्यकर्ता भी पार्टी की सदस्यता लेंगे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद टंडन ने भी सोमवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.