Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चंदेरी महोत्सव में पहली बार हाट एयर बैलून ग्लो, डीजे नाइट्स और लाइट्स व साउंड शो

35

भोपाल। चंदेरी साड़ियों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, ऐसे में पहली बार चंदेरी महोत्सव में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं होने जा रही है। जहां जाने वाले पर्यटकों को चंदेरी की कला, संस्कृति के साथ अलग-अलग तरह की गतिविधियों को आनंद ले सकेंगे। इसमें डीजे नाइट्स और लाइट्स एंड साउंड शो, हाट एयर बैलून ग्लो शो, विंटेज कार रैलियां और फोटोग्राफी कार्यशाला जैसी गतिविधियां शामिल है।

प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पांच अक्टूबर से पांच दिनों तक चंदेरी महोत्सव शुरु हो रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश की समृद्ध कला एवं संस्कृति को प्रचारित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने, विकासोन्मुखी गतिविधियों में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सनसेट डेजर्ट कैंप के सहयोग से आयोजित होने वाले महोत्सव में लोक कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, ख्यात कालाकारों द्वारा लाइव संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही रोमांचित करने वाली साहसिक गतिविधियां भी होंगी।

टेंट सिटी भी स्थापित की जा रही

पांच दिवस महोत्सव में आधुनिक और लग्जरी सुविधाओं से परिपूर्ण एक टेंट सिटी भी स्थापित की जा रही है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक भूमि और वायु आधारित साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। शाम को लक्ष्मण मंदिर में महाआरती होगी। सांस्कृतिक एवं रोजगारोन्मुखी कार्यशालाएं होगी। टेंट सिटी में आने वाले पर्यटकों को चंदेरी से चार किलोमीटर दूर ‘वस्त्र एवं शिल्प पर्यटन ग्राम’ प्राणपुर का स्थानीय भ्रमण भी करवाया जाएगा। यहां लोग चंदेरी साड़ियों को बनते देख सकेंगे। योग एवं मेडिटेशन सत्र रहेंगे। साथ ही मेला मैदान में क्रिकेट और वालीबाल टूर्नामेंट जैसे विभिन्न आयोजन होंगे। इसके अलावा ग्रामीण एवं कृषि पर्यटन कार्यशाला, मोन्यूमेंट विजिट, फैशन शो, राजा रानी महल, कवि सम्मेलन, स्थानीय व्यंजनों पर कार्यशाला जैसी गतिविधियां होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.