Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

सैलाना में नौ साल की बालिका मिली पाजिटिव, अब तक 29 को डेंगू व 10 को मलेरिया

69

रतलाम। जिले में डेंगू व मलेरिया के रोगी बढ़ने लगे हैं। वर्षा के मौसम में मच्छरों के साथ ही बीमारियां भी बढ़ रही है। मंगलवार को डेंगू के तीन व मलेरिया के दो नए मामले आए थे जबकि गुरुवार को सैलाना में वार्ड 14 निवासी एक नौ साल की बालिका डेंगू पाजिटिव पाई गई। मरीज बढ़ने की आशंका के चलते मेडिकल कालेज में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसमें रोगियों को मच्छरदानी में रखा जा रहा है। शहर में मलेरिया विभाग व नगर निगम की टीम कीटनाशकों का छिड़काव कर रही है।

इसके साथ ही लार्वा नष्ट करने के लिए सर्वे भी किया जा रहा है। गुरुवार को सैलाना में स्वास्थ्य विभाग के साथ एएनएम, आशा कार्यकर्ता ने भी वार्ड 14 में सर्वे किया और लोगों को घरों में बाहर पानी जमा नहीं होने देने के लिए समझाइश दी। बालिका का रतलाम में बाल चिकित्सालय में उपचार किया गया।

इधर सात अन्य संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी लिए गए हैं। मालूम हो कि राजस्थान के पाली जिले के गांव वाला का परिवार साथियों के साथ पशु चराने के लिए जावरा के पास डेरा डालकर रह है। परिवार की 10 वर्षीय पूजा व उसकी बड़ी बहन 13 वर्षीय मनीषा पुत्री पासाजी को बुखार आने पर जावरा के अस्पताल ले जाया गया था। वहां से दोनों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जांच में दोनों को मलेरिया पाया गया।

मेडिकल कालेज में दोनों का इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डा. प्रमोद प्रजापति ने दल के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे तथा बच्चियों के उपचार की जानकारी ली। डा. प्रजापति ने बताया कि दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनवाया गया है। डाक्टरों से कहा गया है कि मच्छरदानी में ही रोगियों को रखकर उनका इलाज किया जाए, ताकि अन्य कोई व्यक्ति संक्रमित होने से बचे।

गत वर्ष मलेरिया का एक ही मरीज मिला था

डेंगू के साथ-साथ मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने से भी स्वास्थ्य विभाग का अमला अलर्ट हुआ है। वर्ष 2022 में एक व 2021 में दस मरीज मिले थे, इस वर्ष अभी तक दस मरीज मिल चुके हैं। मलेरिया मुख्य रूप से वायवेक्स और फेल्सीपेरम दो प्रकार का पाया जाता है जो कि मादा एनाफिलिस नामक मच्छर के काटने से होता है। इसके सामान्य लक्षण ठंड लगकर तेज बुखार आना, सिरदर्द, हाथ पैर और मांसपेशियों में दर्द, बुखार उतरने के बाद थकावट व कमजोरी होना है। इसके लिए रक्त की जांच की जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.