Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...

पीएम मोदी आज बीना में करेंगे पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स का भूमिपूजन, मप्र की 10 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी

50

सागर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना स्थित रिफाइनरी परिसर में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पेट्रोकेमिकल्स कांप्लेक्स के भूमिपूजन के साथ प्रदेश की 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। पीएम सुबह करीब 11 बजे हेलीकाप्टर से बीना पहुंचेंगे।

सीएम श‍िवराज ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बीना पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स का माडल भी देखा, जो सभा स्थल के नजदीक रखा जाएगा। वह खुली जीप में कार्यक्रम स्थल के भीतर गए। ऐसे ही खुले वाहन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जनता के बीच जाएंगे और अभिवादन स्वीकार करेंगे।

एक स्थान पर आया हुआ सबसे बड़ा निवेश

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में अब तक का एक स्थान पर आया हुआ सबसे बड़ा निवेश है। 50 हजार करोड़ के इस निवेश के साथ ही एक लाख करोड़ के निवेश प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर होंगे, जिससे दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

कांप्लेक्स में तैयार होंगे छह तरह के उत्पाद

पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स अगले पांच साल में पूरा होगा। इससे सीधे तौर पर 15 हजार से अधिक लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होने वाले लोगों की संख्या एक लाख से अधिक होगी। जानकारी अनुसार वर्तमान में यहां नौ तरह के उत्पाद तैयार हो रहे हैं। कांप्लेक्स बनने के बाद एचडीपीई, एलडीपीई, पाली प्रोपलीन, बेंजीन, टोल्यून और मिश्रित ज़ाइलीन बनेंगे।

ये हैं 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं

नर्मदापुरम जिले में 227.54 एकड़ में विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण औद्योगिक क्षेत्र ₹3,300 करोड़ के निवेश को आकर्षित करेगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 6,600 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। इंदौर में दो नए आइटी पार्क का शिलान्यास होगा। इन पार्कों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है, जिससे 25,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के समीप होने के कारण रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जो मालवा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा। यह मेगा इंडस्ट्रियल पार्क कपड़ा, आटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स आदि सेक्टर्स के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा और कुल 75,400 करोड़ रुपये निवेश को आकर्षित करेगा एवं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1,72,000 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

छह नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहे

शाजापुर, गुना, मऊगंज, आगर मालवा, नर्मदापुरम और मक्सी में छह नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं जिसका उद्देश्य राज्य में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है। इन परियोजनाओं से लगभग 16,500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश आकर्षित होगा और 33,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कुल लगभग 1.02 लाख करोड़ का नया निवेश आएगा और 2.37 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.