Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

मध्‍य प्रदेश में 20 सितंबर तक जारी रहेगा अच्‍छी बारिश का दौर

76

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में बीते छह दिनों से झमाझम वर्षा हो रही है। अच्छी वर्षा से प्रदेश में सूखा पड़ने का खतरा टल गया है। यही नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान भी राहत देने वाले हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 12 से 13 सितंबर के दौरान एक नई मौसम प्रणाली सक्रिय हो रही है जो 18 से 20 सितंबर तक सक्रिय रहेगी। इसके असर से आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में 20 सितंबर तक अच्छी वर्षा की संभावानाएं बन रही हैं।

मौसम को प्रभावित करने वाला चक्रवात सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला एक चक्रवात उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए एक ट्रफ रेखा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल में भारी वर्षा की संभावना जताई है। नर्मदापुरम, भोपाल सहित आसपास के जिलों में हल्की बार‍िश की संभावनाएं हैं।

14 सितंबर से 19 सितंबर तक तेज बारिश का दौर

मौसम विज्ञानी डा. वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक बार‍िश 14 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने के संकेत मिल रहे हैं। इससे प्रदेश में 14 सितंबर से 19 सितंबर तक तेज बारिश का एक दौर और आ सकता है।

वर्षा को लेकर अलर्ट

अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल ने मध्य प्रदेश के आठ जिलों में भारी बार‍िश का अलर्ट जारी किया गया है। दतिया, मुरैना, भिंड, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, सतना और रीवा में मध्यम से भारी बार‍िश की संभावना है।

प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 14 प्रतिशत कम बारिश

मध्यप्रदेश में बार‍िश का आंकड़ा 14 प्रतिशत कम है। एक जून से 10 सितंबर तक औसत 29.77 इंच बार‍िश हो चुकी है, जबकि 33.95 इंच बार‍िश होना चाहिए थी। पूर्वी हिस्से में औसत से 10 प्रतिशत कम और पश्चिमी हिस्से में 14 औसत से प्रतिशत बार‍िश कम हुई है।

नरसिंहपुर में सर्वाधिक बार‍िश

देश में सबसे ज्यादा बार‍िश नरसिंहपुर में हुई है। यहां अब तक हुई वर्षा 44.88 इंच है। सिवनी में 39.96 इंच, मंडला, डिंडोरी-जबलपुर में 39 इंच से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। अनूपपुर, छिंदवाड़ा में आंकड़ा 36 इंच से अधिक है। इंदौर में 35 इंच से ज्यादा बार‍िश हो चुकी है। रायसेन, नर्मदापुरम, बालाघाट, कटनी, पन्ना, सागर, शहडोल और उमरिया में आंकड़ा 35 इंच या इससे अधिक ही है। वहीं अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना में कम बार‍िश दर्ज की गई है। यहां बार‍िश का आंकड़ा 20 इंच या इसके आसपास ही है।

सोमवार को हुई बारिश

सुबह 8.30 से 17.30

दमोह- 12.0

सागर- 11.0

जबलुपर- 7.4

पचमढ़ी- 5.0

गुना- 4.0

शिवपुरी- 1.0

नर्मदापुरम में हल्की बार‍िश दर्ज की गई

नोट: आंकड़े मिमी में है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.