Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

Asia Cup: केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ जमाया शानदार शतक चोट के बाद शानदार वापसी

45

केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार शतक जमाया। चोट की वजह से 6 महीनों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बाद केएल राहुल ने धमाकेदार वापसी की है। केएल राहुल ने 100 गेंदों में 100 रन बनाये, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय के बाद वापसी करने साथ केएल राहुल ने अपने बल्ले से बड़ा कारनामा कर दिखाया है। बता दें कि राहुल को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में श्रेयस अय्यर की जगह पर शामिल किया गया था। इसे लेकर कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन केएल राहुल ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

पार किया 2000 रनों का आंकड़ा

इस मैच में केएल राहुल, वनडे में भारत की तरफ से सबसे तेज 2000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले राहुल ने वनडे में 1986 रन बनाए थे और उन्होंने रविवार को ही उन्होंने 2000 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया। राहुल ने यह कारनामा 53 पारियों में पूरा किया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 48 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। बता दें कि विराट कोहली ने 53 पारियों में अपने 2000 रन पूरे किए थे।

राहुल का करियर

राहुल ने अब तक 55 वनडे मैचों की 53 पारियों में 45.52 के औसत से 2003 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वैसे तो वनडे में राहुल ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं, लेकिन इस समय उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी का मौका दिया जा रहा है। राहुल आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भी टीम में शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.