Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग के चीनी जासूस महिला से कथित संबंधों पर गरमाई राजनीति, अमेरिक... दिवाली के बाद पूजा की चौकी कब और कैसे हटाएं? जानिए लक्ष्मी पूजन की सामग्री का क्या करें महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफ... दिवाली के बाद जहां दिल्ली में हवा हुई जहरीली, वहीं देश के इन शहरों में AQI सिर्फ 19— जानिए कहां की ह... साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, महज 3 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड... गोवर्धन पूजा 2026 पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए सही तिथि, पूजा का समय और अन्नकूट का महत्व शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 140 अंक टूटा और निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला— बैंकिंग शेयरो... दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 4...

इंदौर क्राइम ब्रांच ने भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते लोगों को पकड़ा, करोड़ों का हिसाब-किताब मिला

48

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हाई वोल्टेज एशिया कप क्रिकेट के भारत और पाकिस्तान मैच के साथ ही एक अन्य अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड- न्यूजीलैंड पर ऑनलाइन सट्टा संचालित वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से सात मोबाइल, एक टेबलेट, दो रजिस्टर, एक लेपटॉप, एक पेन ड्राइव और करोड़ों का हिसाब-किताब बरामद किया गया है। आरोपितों द्वारा राजेंद्र नगर क्षेत्र के शिव सागर कॉलोनी में मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।

इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा-निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर क्षेत्र के शिव सागर कॉलोनी में क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना राजेंद्र नगर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई।

इस मकान में दो व्यक्ति को देखा जो लैपटॉप के माध्यम से एशिया कप के भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहा थे। पुलिस की टीम ने रोहित मित्तल निवासी अंबिकापुरी, इंदौर और सुनील तिवारी निवासी कालानी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 01 लैपटॉप, 01 पेनड्राइव, 07 मोबाइल, 01 टेबलेट, 02 रजिस्टर सहित करोड़ों का हिसाब-किताब लिखे रजिस्टर बरामद किए हैं। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.