Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस 'कातिल ... "सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!" पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन, क... IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टे... बड़ी चेतावनी: चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हा... Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा...

बच्चे ने सब्जी पर कर दिया पेशाब तो ससुरालियों ने महिला की जमकर की पिटाई

36

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने घर के अंदर चूल्हे पर खाना बना रहा थी तभी एक बच्चे ने सब्जी में पेशाब कर दी। जब इसकी शिकायत महिला ने बच्चे की मां से की तो बच्चे को समझाने की जगह उसके साथ महिला के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानिए क्या है मामला? 
दरअसल, दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरलीपुरवा गांव की रहने वाली महिला शिवानी पत्नी रावेंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह बीती रात चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी उसकी ननद रेखा के लड़के ने चूल्हे पर बन रही सब्जी की कढ़ाई में टॉयलेट कर दी। जब इसका विरोध कर उसने ननद से कहा तो ननद गाली गलौज करने लगी। जब पीड़िता महिला के पास बैठी उसकी मौसी ज्योति ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो देवर और सास-ससुर ने दोनों लोगों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित महिला के मुताबिक, देवर अवनीश ने ज्योति के आंख और कान में चाकू से वार किया, जिससे ज्योति घायल हो गई। पीड़िता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि देवर अवनीश मेरी बहन सलोनी के साथ विवाह करना चाहता है। जिसका मेरे द्वारा विरोध करने पर ससुराल वाले आए दिन मेरे साथ मारपीट करते हैं और मुझे प्रताड़ित करते हैं। अब महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

क्या कहती है पुलिस?
इस बारे में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक महिला द्वारा अपने ससुराल जनों पर दहेज को लेकर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। निष्पक्षता के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.