Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Ganesh Chaturthi 2023: घर में कर रहे हैं भगवान गणेश की स्थापना तो जरूर करें इन नियमों का पालन

52

नई दिल्ली। इस वर्ष 19 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश का जन्म इसी दिन हुआ था। इसके साथ ही दस दिनों का उत्सव शुरू होगा। अगर आप भी अपने घर में भगवान गणेश मूर्ति की स्थापना करने जा रहे हैं तो इसके लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। यहां जानिए भगवान गणेश के पूजन के लिए विशेष नियम…

– भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति घर लाएं जिसमें वे गद्दी के ऊपर विराजमान हों, इसके साथ ही उनके साथ वाहन मूषक भी होना चाहिए। भगवान का प्रिय प्रसाद मोदक भी इसमें हों। सबसे खास भगवान गणेश मुकुट पहने हुए होना चाहिए। यह सभी आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएंगे।

– भगवान गणेश को अपने घर लाते हुए उन्हें लाल रंग का कपड़ा या चुनरी ओढ़ाकर लाएं।

– घर में भगवान गणेश की मूर्ति को पूर्व-उत्तर दिशा में स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है।

– भगवान गणेश का मुख दक्षिण दिशा की ओर रखना शुभ नहीं माना जाता है।

– गणेश जी की मूर्ति स्थापना के साथ कलश भी रखना चाहिए और दीपक को दक्षिण पूर्व दिशा में रखें।

– अगर भगवान की मूर्ति के साथ रिद्धि-सिद्धि भी हों तो यह और भी शुभ माना जाता है, इनके साथ एक-एक सुपारी भी इनके पास में रखें।

– भगवान गणेश को लाल रंग प्रिय माना जाता है, इसलिए 10 दिनों तक लाल रंग के पुष्प अर्पित करें और लाल रंग के वस्त्रों में ही पूजन करें।

– घर 10 दिनों तक गणेश जी की मूर्ति स्थापना के समय से रोज उनका पूजन करना आश्वयक है, इसके साथ ही रोजाना 3 बार उन्हें लड्डुओं और फलों का भोग लगाएं।

– गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें दुर्वा जरूर अर्पित करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.