Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

‘विश्व गुरु’ और ‘विश्व बंधु’ के रूप में उभरकर सामने आया भारत…G20 घोषणापत्र पर बोले राजनाथ सिंह

53

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत की G20 समूह की अध्यक्षता ने विश्व मंच पर ‘अमिट छाप’ छोड़ी है और इस दौरान नई दिल्ली घोषणापत्र (New Delhi Leaders Summit Declaration) पर आम सहमति बनना दुनिया में विश्वास की कमी को पाटने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ‘विश्व गुरु’ और ‘विश्व बंधु’ दोनों रूपों में ‘भारत के कौशल को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है। रक्षा मंत्री सिंह ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, ‘‘नई दिल्ली में ऐतिहासिक G20 शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक ने विश्व मंच पर अमिट छाप छोड़ी है।” उन्होंने कहा, ‘‘नई दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में घोषणापत्र पर आम सहमति बनना वैश्विक विश्वास की कमी को पाटने तथा दुनिया में भरोसा विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि G20 घोषणापत्र में यूक्रेन युद्ध और अन्य मामलों को लेकर आम सहमति वाला बयान विभिन्न देशों को करीब लाने और साझा मकसद के लिए मतभेदों को दूर करने की भारत की अभूतपूर्व क्षमता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि G20 में भारत ने ‘भारत-पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक गलियारे’ की शुरूआत की जिससे अरब प्रायद्वीप और यूरोप के साथ भारत के सामरिक सम्पर्क को विस्तार मिलेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह पहल भारत और अरब दुनिया के साथ भारत के दीर्घकालिक सम्पर्क को स्थापित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी संघ को समूह की स्थायी सदस्यता मिलना समावेशिता को मजबूत और अफ्रीका के साथ सहयोग को गहरा बनाने वाला कदम है। राजनाथ ने कहा, ‘‘अफ्रीकी संघ का G20 में शामिल होना प्रधानमंत्री मोदी की ‘ग्लोबल साउथ’ पहल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने ‘विश्व गुरु’ और ‘विश्व बंधु’ दोनों रूपों में भारत के कौशल को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है।” ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका के विकासशील देशों के लिए किया जाता है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ उनकी (प्रधानमंत्री मोदी) समावेशी और लोकोन्मुखी पहल भारत की G20 अध्यक्षता को परिभाषित करती है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को उनके अभूतपूर्व नेतृत्व और सोच के लिए बधाई देता हूं।” वहीं, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत की G20 अध्यक्षता की जबरदस्त सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज बनकर उभरा है। नड्डा ने कहा, ‘‘भारत की G20 अध्यक्षता की जबरदस्त सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज बनकर उभरा है और उसने यह प्रदर्शित किया है कि महत्वपूर्ण भू राजनीतिक विभाजन के काल में विभिन्न देश पृथ्वी और इसके लोगों की भलाई के लिए सहयोग कर सकते हैं।” भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शिखर बैठक में घोषणापत्र को अंगीकार किया जाना खास तौर पर पथ प्रदर्शक है क्योंकि इसने भू राजनीतिक और जलवायु के महत्वपूर्ण मुद्दे पर बड़ी वैश्विक शक्तियों को साथ लाने का काम किया है। नड्डा ने कहा कि G20 की सफलता भारतीय कूटनीति की ऐतिहासिक घटना है और इसने प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे उन सांस्कृतिक मूल्यों की शाश्वत गुणवत्ता की गवाह भी है जो हमें एक पृथ्वी, एक कुटुंब और एक भविष्य होने की सीख देते हैं।” G20 समूह की शिखर बैठक शनिवार को शुरू हुई थी और रविवार को इसका समापन हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.