Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

वेरावल-बनारस के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत, रतलाम व नागदा स्टेशन पर ठहराव

80

रतलाम। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रेल मंडल से होकर वेरावल व बनारस स्टेशनों के बीच एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ट्रेन का रेल मंडल के रतलाम व नागदा स्टेशनों पर ठहराव भी दिया गया है।

02945 वेरावल-बनारस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 11 सितंबर को तड़के 4:15 बजे वेरावल से प्रस्थान कर रतलाम (शाम 7.10/7.20) व नागदा (8.28/8.30) होते हुए अगले दिन 12 सितंबर को दोपहर 2:35 बजे बनारस पहुंचेगी।

12945 वेरावल-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तड़के 4:15 बजे वेरावल से प्रस्थान कर कर रतलाम (शाम 7.10/7.20) व नागदा (8.28/8.30) होते हुए अगले दिन 12 सितंबर को दोपहर 2:35 बजे बनारस पहुंचेगी।यह ट्रेन वेरावल से 18 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी।

12946 बनारस-वेरावल सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को बनारस से सुबह 7:30 बजे प्रस्थान कर नागदा (2.08/2.10) व रतलाम (2.35/2.45) होते हुए अगले दिन शाम 6:45 बजे वेरावल पहुंचेगी। यह ट्रेन बनारस से 13 सितंबर से नियमित सेवा के रूप में चलेगी।

ट्रेन की उदघाटक सेवा और नियमित सेवाएं दोनों दिशाओं में जूनागढ़, जेतलसर, वाड़िया देवली, कुंकावाव, चीतल, खिजड़िया, लाठी, ढोला जं., बोटाद, धंधुका, सरखेज, अहमदाबाद, नड़ियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा फोर्ट, इटावा, गोविंदपुरी और प्रयागराज स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेनों में एसी फर्स्ट क्लास, एसी टू-टियर, एसी थ्री-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। उदघाटक सेवा के रूप में 02945 की बुकिंग 10 सितंबर और नियमित सेवा के रूप में 12945 की बुकिंग 13सितंबर से सभी पीआरएस काउंटरों, आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

ब्लाक के कारण मंडल की छह ट्रेनें निरस्त

पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के पोवारखेड़ा-जुझारपुर कैबिन के मध्य प्रस्तावित ब्लाक के कारण रेल मंडल से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें प्रभावित होंगी। 28 सितंबर को नागपुर से चलने वाली 22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस, 29 सितंबर को जयपुर से चलने वाली 22176 जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस, 28 से 30 सितंबर तक चलने वाली 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस, 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलने वाली 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर एक्सप्रेस, 26 सितंबर को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, 28 सितंबर को पुरी से चलने वाली 20918 पुरी इंदौर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.