Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अक्षरधाम मंदिर पहुंचे पीएम ऋषि सुनक, पत्नी संग की पूजा-अर्चना

47

नई दिल्ली :  भारत की राजधानी दिल्ली में G20 समिट जारी है। इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत पहुंचे हैं। यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी G20 समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हुए हैं। शनिवार को हुए कार्य्रकम में शामिल होने के बाद पीएम सुनक आज रविवार सुबह अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

अक्षरधाम मंदिर पहुंचे पीएम सुनक

बता दें कि, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समय-समय पर अपने धर्म के प्रति आस्था दिखाते रहे हैं। बात चाहे पीएम बनने से पहले की हो या फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद की, उन्होंने कई बार यह कहा है कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए ऋषि सुनक ने एक बार फिर दिखाया कि हिंदू धर्म में उनकी कितनी आस्था है। रविवार सुबह सुनक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां वह 45 मिनट तक रहे। पीएम सुनक की पूजा करते हुए कई तस्वीरें भी सामने आई है।

अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे का कहना है कि ऋषि सुनक मंदिर में काफी देर तक रहे। उनकी पूजा बहुत देर तक चली। इस दौरान उनके साथ आए लोग कह रहे थे कि हमारे पास समय कम है लेकिन हम उनको कैसे रोक सकते थे? उन्होंने यहां पूरी श्रद्धा से पूजा की। ज्योतिंद्र ने आगे बताया कि हमने आज जो देखा वह पूरी तरह से सच बात है। उनकी आंखों, क्रियाओं में जो प्रेम, भक्ति थी वह एक राजकीय नेता या प्रधानमंत्री की नहीं, बल्कि एक भक्त की थी।

ऋषि सुनक को गिफ्ट किया मंदिर का मॉडल

 ज्योतिंद्र दवे ने बताया कि हमने ऋषि सुनक को पूरा अक्षरधाम मंदिर दिखाया और बाद में उनको मंदिर का एक मॉडल भी गिफ्ट में दिया ताकि उनको मंदिर की याद रहे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं. ऋषि सुनक और उनकी पत्नी दोनों ही एकदम श्रद्धावान इंसान हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.