Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर में मेट्रो को कंट्रोल करने वाला कमांड सेंटर ले रहा आकार

33

इंदौर। अपने इंदौर में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। कोच आने के बाद इनसे जुड़े तमाम तकनीकी काम कर लिए जाने के बाद मेट्रो के कंट्रोल रूम को बनाने का काम तेजी से जारी है, जहां से पूरे शहर में मेट्रो के संचालन को नियंत्रित किया जाएगा और उस पर निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही तीन मंजिला प्रशासनिक भवन का काम भी जारी है।

गांधीनगर डिपो में जहां मेट्रो कोच की जांच का काम जारी है, वहीं डिपो परिसर में ट्रायल रन के पहले वाहनों के आवाजाही के लिए मार्ग भी तैयार किया जा रहा है। हालांकि, वर्षा के कारण डिपो में बनाई जा रही सड़क में परेशानी भी आ रही है। इसके अलावा मेट्रो डिपो परिसर में आपरेशन कमांड सेंटर पर प्रशासनिक भवन की इमारत का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

उपकरण के सेटअप का चल रहा काम

तीन मंजिला प्रशासनिक भवन की इमारत तैयार हो गई है। इसमें रंग-रोगन और इंटीरियर सहित अन्य काम होना बाकी है। दूसरी ओर कंट्रोल कमांड सेंटर (ओसीसी) में उपकरण आ चुके हैं और उन्हें सेटअप करने का काम किया जा रहा है। कमांड सेंटर के माध्यम से वायडक्ट व प्लेटफार्म पर चलने वाले मेट्रो कोच के लोकेशन व मूवमेंट की मानीटरिंग की जाएगी।

प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा शेड

14 सितंबर को ट्रायल रन होने से पहले गांधीनगर और सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर-3 के प्लेटफार्म पर शेड लगाने का काम शुरू हो गया है। प्लेटफार्म के ऊपर लोहे के पिलर लगाने के बाद अब पीवी शेड लगाया जा रहा है। इस कार्य को 10 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद मेट्रो प्लेटफार्म अपने पूर्ण आकार में दिखाई देने लगेगा।

ट्रायल के पहले प्लेटफार्म व पटरियों की होगी सफाई

मेट्रो प्रबंधन द्वारा 14 सितंबर को ट्रायल रन के पहले 10 सितंबर तक गांधीनगर स्टेशन से सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर-3 तक 5.9 किमी के हिस्से का काम पूरा करने की कवायद की जा रही है। 10 से 13 सितंबर के बीच ट्रायल रन रूट के पांचों प्लेटफार्म व पटरियों की सफाई की जाएगी। वर्तमान में गांधीनगर स्टेशन और सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर तीन पर रंग रोगन का काम किया जा रहा है। इसके अलावा सीढ़ियों पर टाइल्स लगाने सहित अन्य काम भी जारी हैं। पैदल पुल का निर्माण भी किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.