Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...

आदिवासी महिला की जमीन पर दबंग कर रहे अवैध खनन, बना रहे नकली रेत

78

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम थरखेड़ा में एक आदिवासी के खेत में खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर उससे नकली रेत बनाकर बाजार में खपाई जा रही है। खास बात यह है कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा मामले की शिकायत पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दर्ज कराई लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। अंतत: पीड़ित परिवार गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार थरखेड़ा निवासी भग्गो आदिवासी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पट्टे की भूमि ग्राम थरखेड़ा में स्थित है। इस जमीन पर गणेशखेड़ा निवासी मदन गुर्जर द्वारा जबरन जेसीबी चलाकर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस मिट्टी को पानी से धोकर नकली रेत (कोपरा) तैयार की जा रही है। इस नकली रेत को वह डंपरों के माध्यम से बेचने के लिए भेजता है।

भूख हड़ताल की दी चेतावनी

बकौल भग्गो जब वह मदन गुर्जर को अवैध खनन रोकने और उसकी जमीन उसके हवाले करने की कहती है तो वह उसे डरा धमका कर जातिगत अपमान करने के साथ-साथ उसे जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी रघुवंशी सिंह भदौरिया ने पुलिस को मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।महिला ने शिकायती आवेदन में इस बात का भी उल्लेख किया है कि अगर उसकी जमीन पर हो रहे अवैध खनन को रोक कर माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी और अपने प्राण दे देगी।

पुलिस की धमकी से सदमे में आकर पति की हुई मौत

पीड़ित महिला ने शिकायती आवेदन में बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके पति भागू आदिवासी ने भी बलपूर्वक अवैध उत्खनन करवाने, कोपरा तैयार कर विक्रय करने से आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाने के लिए अमोलपठा चौकी प्रभारी को शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला का आरोप है कि तत्‍कालीन चौकी प्रभारी ने अवैध खनन माफियाओं के साथ बैठकर उसके पति को डराया धमकाया और चौकी से भगा दिया था, जिसके चलते अगले दिन सदमे में आकर उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिए लेकिन इसके बाबजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.