Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर पूर्व जजों की चिंता: खुला पत्र जारी कर चुनाव आयोग और SIR का किय... Machanpally School News: पांचवीं कक्षा की परीक्षा का एक जवाब, जिसे पढ़कर हर कोई हो गया भावुक Seraikela News: सरायकेला के स्कूल में चोरों का धावा, मिड-डे मील का चावल, गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी Rajasthan Ganja Cultivation: उदयपुर के नयावास में एनसीबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय... Kerala Crime News: महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉक्सो एक्... Meerut News: शादी के महज 12 घंटे बाद दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आम के बाग में पेड़ से ल... Albendazole Tablet Side Effects: पेट के कीड़े की दवा खाते ही बेहोश हुए स्कूली बच्चे, उमरिया में मचा ... दिल्ली में जुलाई के CJP प्रदर्शन और हिंसा की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले: BNS के तहत दर्ज मामलों ... Shravasti News: श्रावस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, पोल लगाते समय करंट आने से दो ग्रामीणों क... Delhi Protest News: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ नारे...

कोटे की घोषणा के बाद से शकर 50 रुपये उछली, नारियल-खोपरा गोला में मंदी

93

इंदौर। किराना बाजार में शकर की मांग जोरदार बनी हुई है, जबकि आवक अपेक्षानुरूप नहीं होने से भाव में एकतरफा तेजी की स्थिति देखी जा रही है। शकर की आवक मात्र पांच गाड़ी की बताई गई। इस महीने के मात्र तीन कारोबारी दिवस में शकर के दाम करीब 50 रुपये प्रति क्विंटल तक उछल गए हैं। शकर कोटा आने से पूर्व शकर के दाम 3910-3940 रुपये थे जो अब बढ़कर 3950-3980 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए है।

व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों पर शकर के बढ़ते दामों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार नियंत्रण के कदम उठाएगी और चालू महीने के लिए अतिरिक्त शकर कोटा जारी कर दिया जाएगा। असल में बरसात की खेंच की वजह से गन्ने में उत्पादकता कम बैठने की उम्मीद है, जिसके चलते कई मिलों में कामकाज सुस्त हो गया है। इधर, मौका भांप कर स्टाकिस्ट भी मैदान में आ गए हैं और मिलें बिक्री टेंडर ऊंचे दामों पर पास कर रही हैं, जिससे बाजारों में तेजी का माहौल बना हुआ है। अगर जल्द वर्षा नहीं हुई तो गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

इधर, खोपरा गोला में अपेक्षित ग्राहकी नहीं होने और बाजार में स्टाक अच्छा होने के कारण भाव में नरमी रही। खोपरा गोला करीब पांच रुपये घटकर नीचे में 110 तथा ऊपर में 125 रुपये प्रति किलो रह गया। खोपरा बूरा में कारोबार सामान्य रहा। भाव मे स्थिरता रही। नारियल में भी ग्राहकी जैसी होना चाहिए वैसी नहीं होने से भाव में मंदी जारी रही। सोमवार को नारियल के दाम करीब 50 रुपये प्रति बोरी सस्ते हुए हैं। नारियल की आवक दो गाड़ी की बताई गई। नारियल 100 भरती 1500-1550, 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1700-1750, 200 भरती 1800-1850, 250 भरती 1900-1950 रु. प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा गोला बक्सा 110-125 रु. प्रति किलो और खोपरा बूरा 2150-3450 रु. प्रति (15 किलो) के भाव रहे।

शकर-गुड़ के दाम – शकर एस 3950 से 3980, शकर एम सुपर 4010 से 4060, गुड़ भेली 4000-4100, कटोरा 4300-4400, लड्डू 4500-4600, गिलास एक किलो 4600-4800, ऑर्गेनिक 6500 रुपये।

फलाहारी के दाम – सिंघाड़ा बड़ा 120 से 125, छोटा 115, साबूदाना चालू 6500 से 6600, मीडियम 6700 से 6800, बेस्ट 7400 से 7700 साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 8820, सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 8880, सच्चामोती (लूज) 8380 रुपये। सच्चासाबू एगमार्क (1 किलो) 8820, सच्चासाबू (500 ग्राम) 8880 रुपये क्विंटल के भाव रहे व कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 11540 रुपये। रायलरतन (1 किलो) 8020, आधा किलो पैकिंग में 8080, रायल सच्चामोती लूज 7600, सच्चामोती मोरधन 9900 रुपये। वरलक्ष्मी साबूदाना लूज 8000 और एक किलो 8200 रुपये। खोपरा गोला बक्सा 110-125 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2175-3450 रुपये प्रति (15 किलो) ।

पूजन सामग्री के दाम – नारियल 100 भरती 1500-1550, 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1700-1750, 200 भरती 1800-1850, 250 भरती 1900-1950 प्रति बोरी । देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपये। केसर 130 से 170 रुपये प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – कालीमिर्च 650 से 660 एटम 670 से 675, मटरदाना 685 से 701, बेस्ट 720 से 725, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 650 से 670, ऊंझा 670 से 680, मीडियम 690 से 700, बेस्ट 720 से 730, सौंफ मोटी 305 से 325, मीडियम 345 से 375, बेस्ट 400 से 425, बारीक 340 से 425, लौंग चालू 945 से 970, बेस्ट 990 से 1020, दालचीनी 245 से 260, बेस्ट 265 से 270, जायफल 650 से 700, बेस्ट 750, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 1125 से 1150 मीडियम 1175-1200 बेस्ट 1225 से 1350, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 340-350, ग्रीन 575-625, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 600-650 , नागकेसर 725 से 750, सौंठ 290 से 325, खसखस चालू 667 से 775, बेस्ट 925 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 2200 से 2350, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1775 से 1850, मीडियम 1925 से 2050, बेस्ट 2125 से 225, एक्सट्रा बेस्ट 2275 से 2450, पानबार 2150 रुपये प्रति किलो।

सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 735 से 740, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू डब्ल्यू वन 640 से 660, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 680 से 685, टुकड़ी 625 से 640, बादाम इंडिपेंडेट 575-600 अमेरिकन 650 से 675 नई आस्ट्रेलियन बादाम 700-775, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 400 से 450, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 925 से 1175, बेस्ट 1350 से 1675, एक्सट्रा बेस्ट 1750, मखाना 565 से 675 बेस्ट 750 से 800, पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.