Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

गोलीकांड के मुख्य आरोपित निलंबित हाक फोर्स जवान व अन्य तीन को पुलिस ने दबोचा

69

 सिवनी, लोनिया गांव में गोलीकांड का फरार मुख्य आरोपित निलंबित क फोर्स जवान व तीन अन्य सहयोगियों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया है। बुधवार रात घटना के बाद से पुलिस फरार आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए कार वाहन को बबरिया रोड़ से लावारिस हालत में जब्त किया था। कान्हीवाड़ा जंगल में छिपे आरोपितों को कोतवाली पुलिस बल ने शनिवार को दबिश देकर हिरासत में लिया है। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

लोनिया गांव में रक्षाबंधन की रात हाक फोर्स जवान विशाल उर्फ टीनू बघेल ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचकर ससुराल में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में मुख्य आरोपित विशाल की बुआ सास सुलोचना बघेल व साला जयदीप बघेल को गोली लगने से घायल हो गया था। वारदात के बाद विशाल अपने साथियों के साथ भाग गया था। 3 सितंबर को पुलिस गोलीकांड के कारणों का राजफाश कर सकती है।

दर्ज प्रकरण के मामले में विशाल बघेल एक माह से निलंबित है

पारिवारिक विवाद में हाफ फोर्स जवान पर दर्ज प्रकरण के मामले में विशाल बघेल एक माह से निलंबित है। निलंबित होने से पहले वह कुक के पद पर कार्यरत था। आरक्षक मूलतः सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र की साकार साई धाम कालोनी का निवासी है। आरक्षक की पत्नी उपासना सिंह बघेल पुलिस आरक्षक है, जो बालाघाट पुलिस रक्षित केंद्र में कार्यरत है। पति-पत्नी का विवाद लंबे समय से चल रहा है। ससुराल पहुंचकर पहले भी हाक फोर्स आरक्षक ने मारपीट व विवाद किया था। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपित विशाल के अन्य साथियों सतीश बघेल मनेगांव, खैलेश उर्फ सीलू व पियूष पाल दोनों सिंचाई कालोनी निवासी को हिरासत में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.