Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

10वीं के छात्र का अपहरण कर अड़ीबाजी, मारपीट कर मुर्गा बनाया, वीडियो भी बनाया

54

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में दो बदमाशों ने 10वीं के छात्र से शराब के लिए रुपयों की मांग की। मना करने उसे कार से अगवा कर ले गए। मारपीट कर उसे मुर्गा बनने के लिए मजबूर किया। उसका वीडियो बनाने के बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर के बाहर से जबरन कार में बिठाया

अयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके माता-पिता की मौत हो जाने के कारण वह दादी के साथ रहता है। 23 अगस्त की रात को वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले में रहने वाला बदमाश अरुण भरदेले अपने साथी अमन कोरी के साथ वहां आया। उसने शराब पीने के लिए किशोर से रुपये मांगे। मना करने पर दोनों उसे जबरन अपने साथ कार में साथ ले गए।

पीटा और मुर्गा बनाया

दोनों ने रास्ते में उससे मारपीट की और उसे मिनाल इलाके में ले गए। वहां प्लास्टिक के पाइप से मारपीट करते हुए दोनों ने किशोर का मुर्गा बनने के लिए मजबूर किया। उसके मुर्गा बनने का उन्होंने वीडियो भी बना लिया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर के पास छोड़कर चले गए थे।

वीडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा

घटना के समय किशोर की दादी अस्पताल में भर्ती थी। इसके अलावा वह बुरी तरह डर गया था। इस वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को किशोर ने स्वजन को अपहरण, अड़ीबाजी के बारे में बताया। आरोपित अरुण के खिलाफ 10 से अधिक केस दर्ज हैं। वहीं अमन टैक्सी चलाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.