Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

G20 Summit in Delhi: ‘LG ने पाप किया’, शिवलिंग जैसे फव्वारों को लेकर सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर लगाए संगीन आरोप

43

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में जी-20 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान धौला कुआं इलाके के रोड पर सजावट के लिए फव्वारे लगाए गए है, जिसका आकार शिवलिंग जैसा दिया गया है। इसे लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हिंदू संगठनों ने कहा है कि उनकी भावनाएं आहत हुई है। इस मामले को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर हमला बोला है।

सौरभ भारद्वाज ने लगाए ये संगीन आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”दिल्ली के एलजी ने भगवान शिव का अपमान किया है। उन्होंने जो किया वह पाप है। तीन दिन पहले भाजपा आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कह रही थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह दिल्ली एलजी द्वारा किया गया था, तो वे अब चुप हैं।”

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”आज और कल दिल्ली में जी-20 को लेकर रिहर्सल की जा रही है, ताकि लोग मार्ग और स्थानों को समझ सकें। सड़क के सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण का काम किया गया है। सभी फ्लाइओवर को डिजाइन से सजाया गया है, जो हमारे इतिहास और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। अस्पतालों और होटलों में प्रशिक्षित डॉक्टरों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट टीम भी हर कैरकेड मूवमेंट के साथ दिखेगी।”

शिवलिंग हटाने की उठी मांग

हिंदू सेना ने जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए लगे शिवलिंग रूपी फव्वारों को हटाने की मांग की गई है। सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इस संबंध में उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। विष्णु गुप्ता ने अपने पत्र में लिखा कि सुंदरीकरण के नाम पर शिवलिंग रूपी फव्वारे लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऐसे सड़क किनारे शिवलिंग का फव्वारा स्थापित करना गलत है। फव्वारे में गंदा पानी डाला जा रहा है।जो कि शिव का अपमान है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही है।इसलिए इन्हें तुरंत हटाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.