Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आपस में मजाक करने को लेकर दोस्तों में विवाद, लाठियों से किया हमला

31

शिवपुरी। दो दोस्तों को बीच मजाक आम बात है। कहा जाता है कि इससे दोस्ती मजबूत होती है लेकिन जब मजाक के चलते ही दोस्त एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन जाएं। ऐसा ही एक मामला करैरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां तहसील के पुलिस सहायता केंद्र के पास स्थित हलवाइ की दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारी आपस में भिड़ गए। मजाक करने को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक कर्मचारी ने दूसरे का सिर फोड़ दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने झगड़े के बाद पुलिस ने एक युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। इस झगड़े का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सहायता केंद्र के पास हलवाई की दुकान पर धर्मेंद्र पुत्र दयाराम केवट और प्रमोद केवट काम करते हैं। दोनों आपस में दोस्त भी हैं। काम करते हुए किसी मजाक को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई। मुंहवाद से शुरू हुई लड़ाई देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। प्रमोद केवट ने धर्मेंद्र की लाठियों से पिटाई कर दी। इससे धर्मेंद्र लहुलुहान हो गया। काफी देर तक सड़क पर दोनों के झगड़े का तमाशा चलता रहा। लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों को अलग किया। झगड़े के बाद धर्मेंद्र ने प्रमोद के खिलाफ थाने में मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मारपीट की विधिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.