Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

30 साल बाद आमने-सामने होंगे सूर्य और शनि, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट

37

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, सूर्य फिलहाल सिंह राशि में स्थित है, वहीं शनिदेव की कुंभ राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, सूर्य देव और शनिदेव एक-दूसरे के सामने 180 डिग्री पर स्थित होते हैं। पौराणिक मान्यता है कि पिता-पुत्र होने के बावजूद सूर्य और शनि एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति की पांचवी दृष्टि सूर्य पर पड़ रही है। ऐसा संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है। ऐसे में इन राशि वाले लोगों को सतर्क रहना होगा।

सूर्य और शनि की इस स्थिति के कारण वृषभ राशि के जातकों को अलर्ट रहना होगा। सहकर्मी काम का फायदा उठा सकते हैं। उच्च अधिकारियों को आपकी शिकायत हो सकती है। अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। लव मैरिज में बाधा आ सकती है।

सिंह राशि वालों को निजी जीवन में परेशानी

सिंह राशि वालों को सूर्य और शनि की इस स्थिति के कारण निजी जीवन में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। व्यापारिक मामलों में बड़ा सोच समझकर फैसला लें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि वाले सेहत का रखें ध्यान

इन अवधि में कन्या राशि वाले जातकों को सेहत को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है। तनाव से बचें। बेवजह गुस्सा करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

तुला राशि वालों के संबंध होंगे प्रभावित

सूर्य और शनि देव की स्थिति से तुला राशि वालों पर भी असर होगा। तुला राशि वालों को प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में परेशानी आएगी। आपका प्रेम संबंध टूट सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लाभ में कमी आएगी।

मकर राशि वाले भी सतर्क रहें

मकर राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि सेहत खराब हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.