Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खजराना गणेश को अर्पित की जाएगी 144 वर्ग फीट की राखी, वजन जानकर चौंक जाएंगे

20

इंदौर। शहर की सुख-समृद्धि और मंगल कामना लिए बुधवार को खजराना गणेश को विशाल राखी अर्पित की जाएगी। 144 वर्ग फीट की यह राखी रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त के अनुसार रात 9.10 बजे गणेश जी को अर्पित की जाएगी। 15 कलाकारों ने पांच दिन में इस विशाल राखी का निर्माण किया है, जो भगवान गणेश के नौ रूपों को लिए है। मध्य में गणेशजी की आकृति बनाई गई और उसके चारों ओर अष्टविनायक बनाए गए हैं। राखी श्रीगणेश भक्त समिति द्वारा तैयार की गई है।

  • 100 किलो वजनी है राखी
  • 101 मीटर लंबी है इसकी डोर
  • 10 दिन में 15 कलाकारों ने किया निर्माण
  • लोहे की रिंग, थर्माकोल, कपड़ा, रस्सी, गोटा, रंग, चमक का उपयोग निर्माण में हुआ

मनेगा रक्षाबंधन पर्व, भाई की कलाई पर सजेगी राखी

भाई-बहन के रिश्ते का रक्षाबंधन पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। भाई की कलाई पर बहन नेह की राखी बांधेगी एवं भाई बहन की रक्षा का वचन देंगे। भाई की मंगल कामना लिए बहन भाई को रेशम की डोर बांधकर रिश्ते की सलामती की भगवान से कामना भी करेंगी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर में खासा उत्साह है। मंगलवार की रात तक राखी की खरीदारी का दौर चलता रहा।

श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर इस बार भद्रा का साया है जो रात रात 9.02 बजे तक रहेगा। इसलिए इसके बाद ही रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। भद्रा का साया होने के कारण बेशक राखी बांधने के समय को लेकर असमंजस की सि्थति है पर उत्साह कम नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.