Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

‘भाजपा चले जाओ’ का नारा से लेकर Logo तक, क्या-क्या फैसले होंगे I.N.D.I.A की बैठक में…सामने आई जानकारी

34

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की इस हफ्ते मुंबई में होने जा रही बैठक में शामिल होंगी। इस बैठक में ”भाजपा चले जाओ” का नारा दिया जाएगा। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A का Logo भी जारी किया जाएगा। पटोले ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए कई सक्षम उम्मीदवार हैं और दावा किया कि कुछ दल जो वर्तमान में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक हैं, वे भी विपक्षी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा विरोधी गठबंधन के प्रमुख नेता 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई के उपनगर में एक आलीशान होटल में जुटेंगे। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) में 26 दल शामिल हैं। पटना में जून में पहली बार एक साझा मंच पर एकत्र होने के बाद से विपक्षी दलों की यह तीसरी बैठक होगी। पटोले ने कहा कि मुंबई में आयोजित होने वाली बैठक में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और आधा दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग शामिल होंगे। पटोले ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी।” उन्होंने कहा कि उस दौरान गठबंधन का आधिकारिक Logo जारी किया जाएगा और विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने एजेंडा पर भी चर्चा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1942 में मुंबई से अंग्रेजों को ‘चले जाओ’ (भारत छोड़ो) का नारा दिया था। इसी तरह मुंबई में I.N.D.I.A  की बैठक में मोदी सरकार के लिए नारा ‘चले जाओ’…”भाजपा चले जाओ” दिया जाएगा। विपक्षी गठबंधन के लोगो का अनावरण 31 अगस्त को किया जाएगा।” पटोले ने दावा किया कि I.N.D.I.A गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई सक्षम उम्मीदवार हैं, लेकिन भाजपा के पास शीर्ष पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुछ राकांपा नेताओं ने राज्य के विकास के लिए नहीं बल्कि ED (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई के डर से भाजपा से हाथ मिलाया है। गठबंधन की दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जिसमें इसे I.N.D.I.A नाम दिया गया था। इसका गठन 2024 के संसदीय चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.