Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

रोते हुए जेलकर्मी बोला-रुपये नहीं हैं बेटी की शादी कैसे करें, सीएम श‍िवराज बोले- रोओ मत तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ खड़ा है

32

उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए बहुचर्चित गबन कांड के पीड़ित सोमवार को पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिलनेे के लिए पहुंचे थे। जहां एक जेलकर्मी मुलाकात के दौरान रोते हुए कहा कि उसकी बेटी की शादी है और रुपये नहीं है, शादी कैसे करें। इस पर सीएम ने कहा कि रोओ मत तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ खड़ा है। सीएम ने जल्द ही रुपये दिलाने की बात कही।

महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे थे श‍िवराज

गबन कांड के पीड़ित जेलकर्मी मिलने पहुंचे थे

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए करोड़ों रुपये के गबन कांड के पीड़ित जेलकर्मी पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर सीएम से मिलने के लिए पहुंचे थे। जहां सीएम से मुलाकात के दौरान जेल प्रहरी गणपत सूर्या ने रोते हुए सीएम से कहा कि दीपावली के बाद उसकी बेटी की शादी है। मगर शादी के लिए जोड़े गए रुपये जीपीएफ गबन कांड में चले गए। शासन ने आश्वासन दिया था कि सरकार उनके रुपये देगी। मगर अब तक रुपये नहीं मिले हैं। वह शादी कैसे करें, इस पर सीएम ने कहा रोओ मत, तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ खड़ा है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए।

टीआइ ने बनाए जेलकर्मियों के वीडियो

जेल कर्मचारियों का मोबाइल से वीडियो बनाते हुए टीआइ रवीेंद्र यादव।

सीएम ने पहले दो जेलकर्मियों से मुलाकात की थी। मगर जब कारकेड रवाना हुआ तो कुछ जेलकर्मी सड़क किनारे खड़े हुए देखकर सीएम ने कारकेड रुकवाया और सभी जेलकर्मियों से मुलाकात की। इसके बाद जब सीएम रवाना हो गए तो वहां सुरक्षा के लिए तैनात टीआइ रवींद्र यादव सभी जेलकर्मियों के फोटो व वीडियो मोबाइल से बनाने लगे। जिस कारण सभी जेलकर्मी वहां से अपने वाहन लेकर निकल गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.