Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

जब मंच पर चढ़कर एसपी गाने लगे आशिकी का गाना, तू मेरी जिंदगी है, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पूरा हाल

32

भिलाई।  स्टार नाइट म्यूजिकल के तत्वाधान में नदीम श्रवण संगीत नाइट का आयोजन किया गया। सेक्टर – 4 स्थित एसएनजी स्कूल के आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा ने कहा कि नदीम श्रवण संगीत नाइट का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा यहां पर हमें देखने को मिल रही है। उन्होंने समस्त प्रतिभावान कलाकारों को व आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एसपी दुर्ग ने फिल्म आशिकी का कुमार सानू द्वारा गया हुआ गीत, तू मेरी जिंदगी है, गाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। जैसे ही गीत की शुरुआत हुई, पूरा आडिटोरियम तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के डायरेक्टर टी. विशाल ने नदीम श्रवण के संगीत में निर्मित कुमार सानू के गीत ये दुआ है मेरी रब से, मैं दुनिया भुला दूंगा तेरी चाहत में, जीता था जिसके लिए जिसके लिए मरता था जैसे यादगार गीत गाकर समा बांधा।उनका साथ जान्हवी व वीना ने बखूबी दिया। पीटी उल्लास ने जिंदा रहने के लिए तेरी कसम एक मुलाकात जरूरी है सनम गाकर समा बांधा। माधुरी ने दिलबर दिलबर गीत गाकर तालियां बटोरी।

देबब्रत राय व यासमीन ने ऐसी दीवानगी देखी नहीं कभी, गाकर समां बांधा। कार्यक्रम में जयकुमार, आरती, वीणा, शाहिद, संस्कृति, श्रीनिवास, जानवी, मनोज, राजू सहित अनेक कलाकारों ने भिन्न-भिन्न गीतों के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टी. विशाल, राजा जैन, सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.