Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

सपने में दिखाई देने लगे मृत लोग तो कुंडली में हो सकता है ये दोष, तत्काल करें ज्योतिष उपाय

44

भारतीय ज्योतिष में स्वप्न शास्त्र भी एक ऐसी विधा है, जिसके जरिए भविष्य की घटनाओं के कुछ संकेत मिलते हैं। भारतीय ज्योतिष में जहां कालसर्प दोष को अशुभ माना गया है, वहीं स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में यदि मृत लोग दिखाई देने लगे तो भी कालसर्प दोष हो सकता है और इसके लिए विशेष उपाय करना बेहद जरूरी होता है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, कुंडली में यदि कालसर्प दोष होता है तो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होता है। कालसर्प दोष के निवारण के लिए विधि विधान के साथ पूजा करना बेहद जरूरी है।

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष होता है तो सपने में बार-बार मृत लोग दिखाई देते हैं। कुछ लोगों को सपने में ऐसा अहसास होता है कि कोई उनका जोर से गला दबा रहा है। ऐसे लोग जीवन में खुद को काफी अकेला महसूस करते हैं। नौकरी व व्यापार में भी काफी ज्यादा नकारात्मक सोचने लगते हैं और कार्य में हानि होने लगती है। कुंडली में कालसर्प दोष होने पर सपने में सांप भी रेंगते हुए दिखाई देते हैं और रात में बार-बार नींद भी खुलती है। पीड़ित व्यक्ति को सपने में बार-बार लड़ाई झगड़े भी दिखाई देते हैं।

कुंडली में कब होता है कालसर्प दोष

ज्योतिष के मुताबिक, किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु के बीच जब सभी ग्रह आ जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में कालसर्प दोष का निर्माण होता है और जातक के जीवन में कठिनाइयां आने लगती है। कालसर्प दोष के निवारण के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।

कालसर्प दोष के लिए करें ये उपाय

  • रोज शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
  • प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • रोज कुलदेवता की भी आराधना करना चाहिए।
  • रोज महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • हनुमान चालीसा का रोजाना 11 बार पाठ करें।
  • कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति को घर में मोर पंख जरूर रखना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.