Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग ने दी अपनी जान, बहु-बेटी के साथ सब्जी बेचने का करता था काम

42
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक घटना देखने को मिली है। जहां एक वृद्ध ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है। जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर से अंतागढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से ब्लॉक के ग्राम छिदगांव जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे पटरी पर दौड़ती रेलगाड़ी से कटकर वृद्ध ने अपनी जान दे दी। वहीं इस घटना के बाद डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई की। वृद्ध की मौत के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सल्हाईटोला डौंडी रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूटकर आगे भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान डौंडी से आगे ग्राम छिंदगांव जाने वाले मार्ग के पास स्थित रेल्वे पटरी पर पहले से बैठे डौंडी नगर के भण्डारीपारा वार्ड 6 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग पुरषोत्तम करबगिया ने चलती ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इस हादसे की सूचना पाकर मृतक की बेटी घटना स्थल पहुंची और अपने पिता को उठने के लिए पुकार पुकार कर रोने लगी।

वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। बताया जा रहा कि मृतक सुबह से ही रेल पटरी पर आकर बैठ गया था। जानकारों के अनुसार मृतक व्यक्ति के परिवार में एक बेटी और बहु है। बेटे की भी कुछ महीे पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक डौंडी के बाजार में बहु एवं बेटी के द्वारा सब्जी बेचने के कार्य में मदद किया करता था और हमेशा परेशान रहा करता था। डौंडी थाना के द्वारा जानकारी मिलने के पश्चात घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.