Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

प्रगनानंदा के विश्व चेस चैंपियन बनने का सपना टूटा कार्लसन से हारे

31

चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के आर प्रगनानंदा को विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही प्रगनानंदा के विश्व चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया है। टाईब्रेक में पहले खेल में प्रगनानंदा हार गए थे। साथ ही उनकी वापसी मुश्किल हो गई थी। अगला गेम मैग्नेस कार्लसन ने ड्रॉ कराया और मैच जीत लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच क्लासिकल फॉर्मेट में दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे। ऐसे में यह मुकाबला टाई ब्रेकर में जा पहुंचा।

प्रगनानंदा टाई ब्रेकर में हार गए

रैपिड फॉर्मेट में दो टाईब्रेकर गेम खेला गया। जिसमें दोनों खिलाड़ियों को 25 मिनट का समय मिला। हर चाल के बाद खिलाड़ियों के पास दस सेकंड जुड़े। 47 चालों के बाद प्रगनानंदा को पहले टाई ब्रेकर में हार का सामना करना पड़ा। दोनों के बीच आखिरी स्कोर मैग्नस कार्लसन 1.5 और प्रगनानंदा का 0.5 रहा।

7 साल की उम्र में जीती थी चैंपियनशिप

भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने 2016 में सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने फेडरेशन इंटरनेशनल डेस एचेक्स में खास उपाधि हासिल की। उन्होंने 7 साल की उम्र में विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप जीती थी। साथ ही अंडर-10 टाइटल के साथ कई पुरस्कार जीते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.