Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सीआरएस कल करेंगे रायरू-सुमावली ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण

47

ग्वालियर। ग्वालियर-श्योपुर ब्राडगेज परियोजना के अंतर्गत रायरू से सुमावली तक तैयार किए गए 22 किमी लंबे ट्रैक का कल मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण करेंगे। यह ट्रैक बनकर तैयार हो गया है और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में सीआरएस इस ट्रैक की गुणवत्ता जांचने के साथ ही रायरू से सुमावली के बीच पड़ने वाले पुलों का भी निरीक्षण करेंगे।तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 28 अगस्त को सीआरएस सुबह 8:30 बजे ग्वालियर आएंगे। यहां से नौ बजे वे रायरू के लिए रवाना होंगे। वहां से ट्राली निरीक्षण कर पटरियों के साथ ही रायरू से सुमावली के बीच पड़ने वाले स्टेशनों को देखा जाएगा।

अभी तक 22 किमी लंबाई का ब्राडगेज ट्रैक बनकर तैयार

रायरू से सुमावली तक 22 किमी लंबाई का ब्राडगेज ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। इसमें अर्थवर्क झांसी की घनाराम कंपनी ने तैयार किया है। अर्थ वर्क के ऊपर बड़ी रेल लाइन बिछाने का काम पुणे की आईएससी कंपनी ने किया है। पहले चरण के निर्माण कार्यों में रायरू से सुमावली के बीच तीन बड़े पुल भी पुणे की कंपनी ने तैयार किए हैं। 22 छोटे पुलों से लेकर पांच अंडर ब्रिज व तीन फाटक भी आईएससी कंपनी ने बनाए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर से श्योपुर तक 199 किलोमीटर लंबी नैरोगेज लाइन की जगह 3000 करोड़ रुपए में ब्राडगेज लाइन बिछाई जा रही है। इस लाइन का काम तीन चरणों में होगा। पहला चरण बिरला नगर से सबलगढ़ तक। दूसरा चरण सबलगढ़ से श्यामपुर और फिर तीसरे चरण में श्यामपुर से श्योपुर तक बड़ी रेल चलाई जाएगी। फिलहाल बिरला नगर से सुमावली तक के ट्रैक का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसमें से बिरला नगर से बानमोर तक 10 किलोमीटर के हिस्से में प्रयोग के तौर पर ट्रायल भी हो चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो अगले माह से ही मेन लाइन मल्टीपल इलेक्ट्रिक यूनिट (मेमू) ट्रेन इस रेल मार्ग पर यात्रियों के लिए चलाई जा सकती है। यह मेट्रो ट्रेन की तरह होती है, जो ट्रेन के दोनों छोर से इंजन की तरह चलती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.