Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9...

यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए छठवें चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी

24

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 1367 सरकारी व निजी कालेजों की 9.89 सीटों के लिए प्रवेश प्रकिया पांचवें चरण का कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) जारी है।अब तक यूजी व पीजी में 5.39 लाख लाख प्रवेश हुए हैं।अभी भी 4.50 लाख सीटें खाली हैं। इसके तहत फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है। वहीं अब विभाग खाली सीटों को भरने के लिए छठवें चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा।इसके तहत 28 अगस्त से पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी।इसके तहत महाविद्यालय एवं पाठ्यक्रम या विषय समूह का विकल्प देना है। यूजी व पीजी के लिए 28 अगस्त से एक सितंबर तक पंजीयन होंगे।वहीं विभाग ने छठवें सीएलसी राउंड के लिए समय-सारिणी जारी कर दिया है। यह समय-सारिणी यूजी व पीजी पाठ्यक्रम के लिए लागू होगा। विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 29 अगस्त से चार सितंबर तक किया जाएगा। यूजी और पीजी के लिए एक साथ छह सितंबर को सीट आवंटन के लिए कालेज स्तर पर मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। वहीं 12 सितंबर तक फीस जमा कर प्रवेश लेना होगा। आवश्यक होने पर एडमिशन प्रवेश के लिए कालेज में पाठ्यक्रम और विषय समूह के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प भरना होगा। अपग्रेडेशन के बाद खाली सीट पर आवंटन 13 सितंबर को होगा।

वहीं पांचवें चरण में अपग्रेडेशन से रिक्त स्थानों पर शेष विद्यार्थियों को आवंटन पत्र 28 अगस्त को जारी होंगे। इन्हें 31 अगस्त तक फीस जमा कर प्रवेश लेना होगा।छठवें चरण के लिए अपग्रेडेशन से रिक्त स्थानों पर आवंटित विद्यार्थियों को आवंटित महाविद्यालयों में आनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान 15 सितंबर तक करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.