Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान सर्दियों की दस्तक के साथ खजुराहो में बढ़ा विदेशी सैलानियों का तांता, पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार नर्मदा घाटी में मिला लाखों वर्ष पुराना प्रागैतिहासिक हाथी का जीवाश्म, वैज्ञानिकों में बढ़ा उत्साह इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान सक्रिय हुआ शातिर मोबाइल चोर गिरोह, दो गिरफ्तार यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

पैसे के विवाद में बीजेपी पदाधिकारी पर हमला

50

महाराष्ट्र के जालना शहर में पैसों के विवाद को लेकर हुई बहस के बाद हमले में एक स्थानीय बीजेपी पदाधिकारी घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जालना में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बीजेपी के एक स्थानीय पदाधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत महाजन ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब छह बजे मंथा बाईपास के पास हुई।

इंस्पेक्टर प्रशांत ने बताया कि पीड़ित वीरेंद्र धोका एक स्थानीय बीजेपी नेता है जिसकी आरोपी आशीष ओझा से पैसों के विवाद को लेकर तीखी बहस हो गई। आरोपी ने कथित तौर पर पिस्तौल से गोलीबारी चला दी, लेकिन पीड़ित भागने में सफल रहा। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित के चेहरे और पेट पर चाकू से हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित को गंभीर चोटें आईं हैं और उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.