Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

झांसी में एक महीने तक चलेगा ब्लाक, बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें

92

ग्वालियर। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक चार पर वाशेबल एप्रन के मरम्मत कार्य के कारण पावर तथा ट्रैफिक ब्लाक में संशोधन के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। ये ब्लाक लगभग 35 दिनों तक चलेगा। इस दौरान ट्रेनों को बीना से झांसी-ग्वालियर के बजाय बीना से गुना-शिवपुरी होते हुए ग्वालियर तक लाया जाएगा। इसके चलते कई यात्रियों का सफर प्रभावित होगा। वहीं कई यात्रियों के सफर का समय बढ़ जाएगा।

इस निर्णय के चलते ट्रेन क्रमांक 14313 लोकमान्य तिलक-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त, सात सितम्बर, 11, 18, तथा 25 सितंबर को बीना-झांसी-ग्वालियर के स्थान पर बीना-गुना होते हुए ग्वालियर आएगी। ट्रेन संख्या 14319 इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 अगस्त, सात सितम्बर, 14, 21 तथा 28 सितंबर को बीना-झांसी-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना-गुना-ग्वालियर होकर चलेगी। ट्रेन क्रमांक 15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अगस्त, तीन सितंबर, 10, 17 तथा 24 सितंबर को परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर, ट्रेन संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त, 8, 15 और 22 सितंबर को गुना-शिवपुरी-ग्वालियर, ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त, एक सितंबर, 8, 15, 22 सितम्बर को गुना-शिवपुरी-ग्वालियर- भिंड- इटावा-कानपुर, गाड़ी संख्या 09466 डिब्रूगढ़-अहमदाबाद 28 अगस्त, चार सितंबर, 11, 18 तथा 25 सितंबर को कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना होकर संचालित की जाएगी।

बंदी से बंधु योजना का शुभारंभ कल राज्यपाल करेंगे

जीवाजी विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षण संस्था द्वारा केंद्रीय कारागार में बंदी से बंधु योजना का शुभारंभ 26 अगस्त यानि कल राज्यपाल मंगू भाई पटेल के द्वारा किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में केंद्रीय जेल में आयोजित कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक आज

विधानसभा चुनाव से पहले सीमावर्ती राज्यों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक होने जा रही है। शुक्रवार को यह बैठक आयोजित होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दोपहर 12 बजे से यह बैठक आयोजित होगी। इसमें ग्वालियर सहित सीमावर्ती राज्यों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.