Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

15 वर्षीय लड़की की आंख से आंसू के साथ निकल रहे पत्थर मध्य प्रदेश के अनूपपुर की घटना

46

अनूपपुर। एक 15 वर्षीय बालिका के स्वजनों का दावा है कि बच्ची के आंख से आंसू के साथ अलग-अलग रंग के पत्थर जैसे कंकर निकल रहे हैं। हालांकि नेत्र विशेषज्ञ इस पर यकीन नहीं कर रहे हैं। जिला अस्पताल अनूपपुर में गुरुवार को ऐसा ही हैरत करने वाला मामला सामने आया है। जिले के कोतमा तहसील अंतर्गत ग्राम निमहा निवासी उत्तम सिंह की बेटी सरस्वती 15 वर्ष के साथ इस तरह का यह मामला होना बताया गया है।

जानकारी अनुसार इस बालिका को पिछले दो सप्ताह से आंख आने की समस्या बनी हुई है बालिका के पिता के अनुसार 5 दिनों से आंख के कीचर के साथ अंगूठी में पहनने वाले पत्थर के समान पत्थर जैसे कंकर निकलते हैं। जानकारी अनुसार डाक्टर को मामले की जानकारी हुई तो उक्त बालिका को जिला अस्पताल बुलवाया गया।

जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर जनक सारीवान द्वारा बच्ची का उपचार किया जा रहा है, इनका कहना है कि 45 मिनट तक जांच के दौरान पत्थर निकालने जैसी कोई अनोखी बात नजर नहीं आई है।

आई फ्लू बीमारी से बच्ची पीड़ित है। बच्ची आंख की एलर्जी से पीड़ित है इसलिए आंख से आंसू के साथ कीचर निकल रहे हैं। ऐसी घटना यकीन करने वाली नहीं है एक बार फिर बालिका को अस्पताल बुलवाया गया है।

बच्ची के खून व अन्य जांच कराई जा रही है रिपोर्ट कल तक में आ जाएगी। जांच के बाद ऐसे दावे से और स्पष्ट हो पाएगा जो वीडियो सामने आ रहा है उसे पर तात्कालिक रूप से यकीन नहीं किया जा सकता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.