Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

Chandrama Upay: करियर में पाना चाहते हैं सफलता तो करें चंद्रमा से जुड़े ये खास उपाय

44

Chandrama Upay: इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान 3 जल्द ही चंद्रमा पर लैंड करने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रदेव की पूजा-उपासना करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के मजबूत होने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही मन भी प्रसन्न रहता है। कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने पर मन अशांत रहता है। ऐसे में व्यक्ति के काम बिगड़ने लगते हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो चंद्रमा से जुड़े कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और करियर में सफलता प्राप्त होती है। आइए, जानते हैं चंद्रमा से जुड़े वे उपाय कौन-से हैं।

चंद्रमा से जुड़े उपाय

– ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से माता की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मां को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए माता की सेवा और सम्मान करें। उनकी कही बातों का पालन करें।

– चंद्रमा को मजबूत करने के लिए कच्चे चावल और दूध का दान करना शुभ होता है। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। वहीं, सोमवार के दिन यथा शक्ति तथा भक्ति भाव इस कार्य को करने से भी लाभ मिलता है।

– अगर आप मानसिक तनाव को दूर करना चाहते हैं, तो अपने घर में पानी को बर्बाद होने से रोकें। उचित मात्रा में ही पानी का इस्तेमाल करें। पानी बर्बाद करने से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में मोर पंख रखने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इससे वास्तु दोष भी दूर होता है।

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा के बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का नियमित जाप करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। श्वेत वस्त्र धारण कर बीज मंत्र का जाप करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.