Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...

मप्र के सरकारी स्कूलों में थ्रीडी फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को दी जाएगी शिक्षा

62

भोपाल। बच्चों को रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाए तो वे कठिन से कठिन विषय भी आसानी से समझ सकते हैं। इसी नुस्खे पर आगे बढ़ते हुए प्रदेश का शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को थ्रीडी तकनीक के प्रयोग से रोचक तरीके से पढ़ाने का कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी 53 जिलों के एक-एक सरकारी स्कूल का चयन एजुकेशन फार आल (ईएफए) के तहत किया है। इन स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई है। यहां पर एआइ आधारित मशीन लर्निंग के माध्यम से छठीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जाएगी।

भौतिकी और रसायन शास्त्र की पढ़ाई

मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एआई आधारित एंबाइब कंपनी के साथ अनुबंध किया है। जहां के विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विद्यार्थियों को पढ़ा सकें। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक विद्यार्थियों को भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीवविज्ञान व गणित के कठिन अवधारणाओं को थ्रीडी फिल्म और फीचर एप के माध्यम से आसानी से समझाएंगे। विशेष बात यह है कि इस सत्र से इन स्कूलों में आठवीं से 12वीं कक्षा में एआइ को एक विषय के रूप में शामिल किया गया है।

दो साल के लिए अनुबंध

मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ईएफए स्कूलों का इस कंपनी के साथ दो साल का अनुबंध किया है। इससे विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक के ज्ञान के साथ आइटी रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। आठवीं से 12 वीं के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को विषय के रूप चुनने की सुविधा मिलेगी। साथ ही लैब में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इनका कहना है

ईएफए के तहत चयनित 53 स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पाठ्यक्रम को शुरू किया गया है। इसके लिए लैब की स्थापना की गई है।

– पीआर तिवारी, निदेशक,मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.