Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

मध्य प्रदेश में जिला और जनपद पंचायत के सदस्यों का मानदेय तीन गुना बढ़ेगा

97

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का मानदेय बढ़ाने के बाद अब सदस्यों के मानदेय में तीन गुना वृद्धि करेगी। जिला पंचायत सदस्य को साढ़े चार हजार के स्थान पर 13 हजार 500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसी तरह जनपद पंचायत के सदस्यों का मानदेय डेढ़ हजार रुपये से बढ़ाकर साढ़े चार हजार रुपये किया जाएगा। इस वृद्धि से सरकार पर प्रतिवर्ष 30 करोड़ 45 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे

जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के मानदेय और सुविधाओं में वृद्धि करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सदस्यों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया जाए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 771 जिला पंचायत सदस्य का मानदेय साढ़े 13 हजार और जनपद पंचायत सदस्य का मानदेय साढ़े चार हजार रुपये करना प्रस्तावित किया है।

कैबिनेट बैठक में होगा अंतिम निर्णय

इस पर अंतिम निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। मानदेय में वृद्धि से सरकार पर वर्षभर में 30 करोड़ 44 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

इन मुद्दों पर भी हो सकता है निर्णय

बैठक में पुलिसकर्मियों को मिलने वाले भत्तों में वृद्धि के निर्णय का अनुमोदन, पेंशनरों को जुलाई 2023 से 38 के स्थान पर 42 प्रतिशत महंगाई राहत देने, नर्सिंग कालेजों में शिक्षक सहित अन्य संवर्गों के 305 की स्वीकृति, सात नए कालेज, नए संकाय व नए विषय प्रारंभ करने के लिए 367 पदों के सृजन, पार्वती जलाशय को उत्कृष्ट मत्स्य केंद्र के रूप में विकसित करने सहित अन्य विषयों पर विचार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.