Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर

‘गदर 2’ स्टार सनी देओल का मुंबई वाला बंगला होगा नीलाम, नहीं चुकाया लोन, बैंक ने निकाला ई-ऑक्शन का नोटिफिकेशन

50

सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की नई इबारत लिख रही है। इस बीच अभिनेता और भाजपा सासंद सनी देओल के फैन्स के लिए दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सनी का जुहू वाला बंगला नीलाम होने जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सनी ने इस बंगले के लिए बैंक से लोन लिया हुआ था, जिसे वह चुका नहीं पाए है। इसके बाद बैंक सनी के बंगले की नीलामी के लिए ई ऑक्शन नोटिफिकेशन जारी किया है।

सनी देओल के इस बंगले का नाम ‘सनी विला’ है। सनी के इस बंगले की नीलामी के लिए 25 सितंबर को ई ऑक्शन के जरिए निलामी होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबार में ई ऑक्शन का विज्ञापन जारी किया है। नोटिस के मुताबिक, अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 55 करोड़ 99 लाख 80 हजार 766 रुपये का लोन लिया था।

सनी देओल खुद इसके गारंटर भी हैं। बैंक ने बताया है कि उनके सनी पर 55।99 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे निलामी के जरिए वसूल किया जाएगा। सनी इस बंगले से अपना बिजनेस चलाते हैं। बंगले में उनका ‘सनी सुपर साउंड’ नाम से ऑफिस है। इसके अलावा 1 प्रीव्यू थिएटर और 2 अन्य पोस्ट-प्रोडक्शन सुइट हैं। इस ऑफिस को 80 के दशक के आखिरी में स्थापित किया गया था।

प्रक्रिया के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा जिला मजिस्ट्रेट से संपर्क करेगा और डीएम से अप्रूवल के बाद, खरीदार को प्रॉपर्टी पर कब्जा मिल जाएगा। वर्चुअल नीलामी के दौरान जो भी खरीदार सबसे ज्यादा बोली लगाएगा उसे बंगले का कब्जा मिल जाएगा। डीएम से अप्रूवल के बाद कब्जे की प्रक्रिया पूरी होगी। इस प्रक्रिया में महीनों से लेकर सालों तक का समय लग सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने अपने निर्देशन में बनी साल 2016 में आई फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ के लिए पैसे जुटाने के लिए अपना स्टूडियो गिरवी रख दिया था। अपने फाइनेंसर्स का बकाया चुकाने के लिए, उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी पर लोन लिया था।

9वें दिन 33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया
‘गदर 2’ ने बड़ी तेजी के साथ 8वें दिन 300 करोड़ का आकंड़ा भी पार कर लिया है। पठान के बाद सनी देओल की फिल्म इस आंकड़े पर पहुंचने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे शनिवार को ‘गदर 2’ की कमाई में 50 प्रतिशत के करीब जंप आया है। फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 32-33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। पहले के लगातार 6 दिन 30 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली गदर 2 एक बार फिर इस आंकड़े को पार कर गई है। कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो कमाई 335 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.